प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के ग्रेनेड फेंकने वाले मॉड्यूल का बुधवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पर्दाफाश किया गया और आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया तथा चार ग्रेनेड बरामद किए गए। पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, एलईटी के सक्रिय सदस्य ज़ुबैर शेख को बेमिना चौक पर नाका जांच के लिए पुलिस ने रोका और उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया।
पुलिस सभी को किया गिरफ्तार
शेख के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ में शेख ने बताया कि उसे यह ग्रेनेड आतंकवादियों के अन्य सहयोगी शमीम अहमद चिल्लू ने दिया था जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया और उसने पुलिस को बताया कि उसने चार ग्रेनेड की खेप मिली थी जो उसने शेख, आमीर रहमान डार और शाहीद अहमद मीर को दी थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद डार और मीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



