जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्लप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी का पता पुलिस और सेना ने सोमवार को अल सुबह कुपवाड़ा जिले के अरामपोरा इलाके में लगाया।
राहुल का तंज- देश में संकट के समय शुतुरमुर्ग बन जाती है मोदी सरकार
पुलिस ने कहा, “बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और सड़क पर यातायात को रोक दिया गया।” इसने आगे कहा, “आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।”आईईडी के बारे में समय पर पता लग गया और निष्क्रिय कर दिया गया, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।


Download Android App
Download iOS App



