कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ‌किया ढेर

Summary :

NULL

श्रीनगर:   जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ रविवार की रात भर चली मुठभेड़ के बाद सोमवार की सुबह एक आतंकवादी को मार गिराया गया। कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में जंगल इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। कुपवाड़ा जिले के हंदवारा के जंगली इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने कल देर रात इलाके को घेर लिया तथा तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी। अधिकारी ने बताया कि अभियान जारी है।

Desk Team