भारतीय वायु सेना के एक वारंट अधिकारी ने यहां एक शिविर में कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी वारंट अधिकारी इंद्रपाल सिंह (53) ने शुक्रवार को जम्मू के बाहरी क्षेत्र में स्थित वायु सैनिक केंद्र कालू चाक पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।
अधिकारियों ने बताया कि सिंह के सहकर्मियों ने उन्हें पास के एक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम और कोविड-19 की जांच करने के बाद मृतक के शव को शनिवार को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि उनके इस कदम का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस महीने जम्मू क्षेत्र में पदस्थ वायु सेना कर्मियों के बीच खुदकुशी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले आठ अगस्त को वायु सेना के एक जवान ने उधमपुर जिले में कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।


Download Android App
Download iOS App



