जम्मू & कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अबू दुजाना के मारे जाने के बाद हुई झड़पों के बाद एहतियाती तौर पर आज मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बदमाशों को अनावश्यक अफवाहों को फैलाने से रोकने के लिए घाटी भर में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी सेवा प्रदाताओं तथा 2जी, 3जी और 4जी जैसी सेवाओं को बंद कर दिया गया है।
बहरहाल, लैंडलाइंस पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं संचालन में है लेकिन वीडियो और तस्वीरों को अपलोड करने से रोकने के लिए इंटरनेट स्पीड घटा दी गई है।
अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुबह दुजाना समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के मारे जाने के बाद विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर एहतियाती तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



