जम्मू & कश्मीर में हुर्रियत के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। आतंकी फीडिंग की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजैंसी (एनआईए) ने अब गिलानी के करीबी देविंदर सिंह बहल को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
एनआईए का दावा है कि बहल कथित रूप से पाकिस्तानी उच्चायोग के संपर्क में था और खुफिया सूचनाएं पाकिस्तानी एजैंसी आईएसआई को मुहैया करा रहा था।
एनआईए के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि यह एक गंभीर अपराध है और इसकी जांच की जा रही है। दरअसल देविंदर सिंह बहल जम्मू एंड कश्मीर सोशल पीस फोरम का अध्यक्ष है। यह फोरम गिलानी के नेतृत्व वाली तहरीक-ए-हुर्रियत का ही हिस्सा है।


Download Android App
Download iOS App



