कतर एयरवेज ने की 50 प्रतिशत छूट की पेशकश

Summary :

NULL

 

नई दिल्ली : कतर की सरकारी विमान सेवा कंपनी कतर एयरवेज ने चुनींदा कारोबारी तथा छुट्टियों के लिए पसंदीदा गंतव्यों के लिए बिजनेस श्रेणी की टिकटों पर 50 प्रतिशत तक की छूट की घोषणा की है। एयरलाइन ने आज बताया कि इस ऑफर के तहत 31 जुलाई से 09 अगस्त के बीच टिकट बुक कराये जा सकेंगे तथा यात्रा 31 मार्च 2018 तक की जा सकेगी।

इसमें हाल ही में उसके नेटवर्क में जुड़े फ्रांस के नीस, आयरलैंड के डबलिन और मेसेडोनिया के स्कोपजे भी शामिल हैं। विमान सेवा कंपनी ने बताया कि वह वर्ष 2018 तक अपने नेटवर्क में ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा, थाईलैंड के चियांग माई, ब्राजील के रियो डी जेनेरो, अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को और चिली के सैंटियागो को भी अपने नेटवर्क में शामिल करेगी।

Desk Team