जम्मू & कश्मीर के दक्षिण कश्मीर में हिमालय पर स्थित अमरनाथ गुफा के दो आधार शिविरों के लिए जम्मू से 155 तीर्थयात्रियों का जत्था आज रवाना हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि CRPF की सुरक्षा में आज सुबह छह वाहनों में सवार होकर 33 वां जत्था रवाना हुआ जिसमें 138 पुरूष और 17 महिलाएं शामिल हैं।
28 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक 2,55,542 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा का दर्शन किया है। 40 दिवसीय यात्रा रक्षा बंधन के दिन यानी सात अगस्त हो संपन्न होगी।


Download Android App
Download iOS App



