आयकर विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर में पहले किए गए आईटी सर्वेक्षण के आधार पर गुरुवार को यहां 30 जगहों पर एकसाथ छापे मारे। कुछ प्रमुख व्यापारिक घरानों के आवासीय परिसरों, होटलों, कार्यालयों समेत 30 से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर जम्मू में छापे मारे गए और श्रीनगर में एक उद्यमी के कार्यालय और होटल पर भी छापे मारे गए।
विभाग ने सुबह से ही इन जगहों पर छापा मारना शुरू किया और यह दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान आईटी अधिकारियों ने स्निफर कुत्तों और अत्याधुनिक इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का प्रयोग किया। सूत्रों ने कहा कि छापे के दौरान नकदी, अघोषित धन के समर्थन में सबूतों को जब्त किया गया, लेकिन अधिकारियों ने हालांकि इन छापों के दौरान जब्त की गई सामग्रियों की कोई जानकारी नहीं दी।


Download Android App
Download iOS App



