जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बीते दिनों पहले हुए आतंकी हमले में शाहिद हुए 40 जवानों की शहादत के जख्म भरे नहीं की। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद देश के अन्य हिस्सों में भी इससे भी बड़े हमले की साजिश रच रहा है। सूत्रों की मानें तो जैश-ए-मोहम्मद पुलवामा से भी बड़ा हमला कर सकता है, ये हमला अगले दो से तीन दिनों के भीतर ही हो सकता है।
जिसके लिए गाड़ी भी तैयार कर ली गई है। खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। बीते 16-17 फरवरी को जैश के सरगना और कश्मीर में उसके आतंकियों के बीच हुई बातचीत के जरिए खुफिया एजेंसियों ने इस हमले का अंदेशा जताया है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के द्वारा एक गाड़ी को तैयार कर लिया गया है, जिसके जरिए IED ब्लास्ट कर एक बार फिर सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाया जा सके।
इस हमले के लिए एक हरे रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को तैयार किया गया है ताकि एक बार फिर पुलवामा की तरह फिदायीन हमला किया जाए। जो मैसेज डिकोड हुआ है उसके अनुसार पिछले हमले में 200 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन इस हमले में 500 KG विस्फोटक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
आपको बता दें कि 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के ही आतंकियों ने पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला किया था। जिसमें सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे, ये हमला जैश के आतंकी आदिल अहमद डार ने किया था। आदिल एक गाड़ी लेकर सीआरपीएफ के काफिले में जा घुसा था, जिससे बड़ा ब्लास्ट हुआ था।


Download Android App
Download iOS App




