नई दिल्ली : पुलवामा आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि तीन बजकर दस मिनट पर ही हमले की खबर आ गई थी। पांच बजकर 15 मिनट पर कांग्रेस ने भी रिएक्शन दे दिया था। मोदी जी क्या कर रहे थे।
मोदी जी की दिनचर्या बता रहा हूं। वह दिन भर पार्क का भ्रमण करने के बाद नौका विहार कर शूटिंग करवा रहे थे। छह बजकर 45 मिनट तक फिल्म की शूटिंग करते हैं, नौका विहार करते हैं। पीएम राम नगर के गेस्ट हाउस में भी कुछ देर रुके और फिर चले गए। शाम छह बजकर 30 मिनट पर धनगढ़ी गेट पहुंचे और अधिकारियों से दस मिनट तक वार्ता की। छह बजकर 60 मिनट पर उनका काफिल निकला। वहां स्थानीय लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद नारे लगाए। पीएम ने भी सभी का अभिवादन किया।
देश हमारे शहीदों के शरीर के टुकड़े चुन रहा था, पीएम नारे लगवा रहे थे। वह राम नगर के फीडर गेस्ट हाउस रुके और चाय-नाश्ता किए। पूरे देश के चूल्हे बंद थे। गुरुवार को सात बजे चाय-नाश्ते का आनंद ले रहे थे। सुरजेवाला ने कहा कि शायद ही दुनिया में किसी देश के प्रधानमंत्री ने ऐसा कभी किया हो ऐसे पीएम के लिए मेरे लिए शब्द नहीं हैं। आगे उन्होंने कहा मंत्रियों ने शहीदों के साथ सेल्फी ली। देश अभी शोक में डूबा है और PM मोदी सैर-सपाटे के लिए विदेश दौरे पर चले गए हैं। शहीदों के ताबूत PM मोदी का इंतजार करते रहे, लेकिन वे वहां लेट से पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम पुलवामा के कायराना हमले पर निर्णायक कार्रवाई की मांग करते हैं। इंदिरा गांधी ने न केवल बांग्लादेश को आजादी दिलवाई बल्कि नियाजी को 91000 पाक सैनिकों के साथ समर्पण करना पड़ा था। पाकिस्तान को इंदिरा गांधी ने धूल चटाने का काम किया था।
उन्होंने कहा हमने आतंकी हमले का करारा जवाब देने के लिए सरकार को पूरा समर्थन दिया है, लेकिन मोदीजी राजधर्म भूलकर राज बचाने में लगे हैं। सत्ता की भूख में मोदीजी इंसानियत को भुला दिया है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी और शाह को आतंकी हमले पर राजनीति करने की पुरानी आदत है। अमित शाह जवानों की शहादत से राजनीति कर रहे हैं। शाह ने कांग्रेस के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहे थे। असम की रैली में शाह ने कहा शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, क्योंकि कांग्रेस नहीं बीजेपी की सरकार है।
सुरजेवाला ने 26/11 मुंबई हमले के दौरान का नरेंद्र मोदी का वीडियों दिखा, जिसमें वो कांग्रेस सरकार की आलोचना कर रहे थे। कांग्रेस ने कहा कि जबकि हम सरकार के साथ खड़े थे। संकट की इस घड़ी में देश शहीदों के साथ हैं और आतंकियों के खिलाफ निर्णायक करवाई की मांग कर रहा है, लेकिन मोदी और शाह इस पर राजनीति कर रहे है।
कांग्रेस ने कहा कि हमने पहले भी पाक को सबक सिखाया है। 971 में पाक को करारा जवाब दिया था. इंदिरा गांधी ने शिकस्त दी। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सत्ता की लालसा शहीदों के सम्मान से बड़ी है। वो सत्ता की भूख में शाहदत को भी भूल गए। उदाहारण के तौर पर कांग्रेस ने बताया कि मोदी ने 26/11 हमले के तुरन्त बाद मोदी ने मुंबई में भाषण दिया था। रक्तरंजित इश्तेहार देकर 28/11 को वोट बटोरने की कोशिश कर रहे थे। शहादत के अपमान का उदाहरण मोदी ने पेश किया कोई उदाहरण संसार मे नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



