Jammu and Kashmir: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, सेना के 8 जवान घायल

Summary :

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के 8 जवान घायल हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के एक ग्रुप के वहां छिपे होने की सूचना मिलने के बाद संयुक्त बलों ने किश्तवाड़ के छतरू क्षेत्र के सोनार गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों का सामना दो से तीन विदेशी आतंकवादियों के एक समूह से हुआ, जो कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) आतंकी संगठन से संबंधित थे। उन्होंने अंधाधुंध…

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के 8 जवान घायल हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के एक ग्रुप के वहां छिपे होने की सूचना मिलने के बाद संयुक्त बलों ने किश्तवाड़ के छतरू क्षेत्र के सोनार गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किया।

Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों का सामना दो से तीन विदेशी आतंकवादियों के एक समूह से हुआ, जो कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) आतंकी संगठन से संबंधित थे। उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की और घेराबंदी तोड़ने के प्रयास में कुछ ग्रेनेड भी फेंके।

गोलीबारी में 8 जवान घायल

सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की, और घेराबंदी को और कड़ा करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), और पुलिस से अतिरिक्त बल भेजे गए। शाम 5.40 बजे तक दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। गोलीबारी के दौरान आठ सैनिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए एक व्यापक तलाशी अभियान जारी है। अभियान में तेजी लाने के लिए ड्रोन सहित उन्नत निगरानी उपकरण और खोजी कुत्तों को तैनात किया गया है।

Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir: पाकिस्तान की नापाक साजिश

जम्मू क्षेत्र में इस साल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र के कहोग और नजोते जंगलों में क्रमशः 7 और 13 जनवरी को मुठभेड़ें हुईं। पिछले साल 15 दिसंबर को उधमपुर जिले के मजालता क्षेत्र के सोआन गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गया था। घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में सफल रहे।

Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir

ये मुठभेड़ें पिछले साल दिसंबर में जम्मू क्षेत्र के वन क्षेत्रों में चलाए गए एक बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान के बाद हुईं, जिसमें लगभग तीन दर्जन छिपे हुए आतंकवादियों को खदेड़ दिया गया था।

ALSO READ: Shimla: सीएम सुक्खू बोले- स्वास्थ्य क्षेत्र में होंगे क्रांतिकारी बदलाव, तीन वर्षों में हिमाचल बनेगा देश का नंबर वन राज्य

Rahul Kumar Rawat