Rahul Gandhi: रायबरेली में 20 जनवरी को ‘मनरेगा चौपाल’ का आयोजन, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

Summary :

Rahul Gandhi: कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि रविवार को ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान इस संग्राम को पंचायत स्तर पर बढ़ाने की कोशिश पर जोर देने का फैसला लिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केसी वेणुगोपाल ने बताया कि हमने देश भर में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की प्रगति का रिव्यू करने के लिए पीसीसी अध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी/इंचार्ज और मनरेगा कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों के साथ एक पूरी ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। Rahul Gandhi: आयोजन में राहुल गांधी होंगे शामिल उन्होंने बताया कि रिव्यू में कई राज्यों में…

Rahul Gandhi: कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि रविवार को ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान इस संग्राम को पंचायत स्तर पर बढ़ाने की कोशिश पर जोर देने का फैसला लिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केसी वेणुगोपाल ने बताया कि हमने देश भर में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की प्रगति का रिव्यू करने के लिए पीसीसी अध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी/इंचार्ज और मनरेगा कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों के साथ एक पूरी ऑनलाइन समीक्षा बैठक की।

KC Venugopal
KC Venugopal

Rahul Gandhi: आयोजन में राहुल गांधी होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि रिव्यू में कई राज्यों में हमारे आंदोलन की बढ़ती पहुंच और सफलता पर जोर दिया गया। बैठक में हमने मिलकर पंचायत स्तर पर आउटरीच को तेज करने का फैसला किया, जिसमें आम जनता, मनरेगा वर्कर और दूसरे हितधारक सीधे शामिल होंगे। इसके बाद वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरने होंगे और फिर विधानसभा/लोकभवन घेराव तथा जोनल रैलियां होंगी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को और मजबूत करते हुए, 20 जनवरी को राहुल गांधी रायबरेली में एक मनरेगा चौपाल में शामिल होंगे, ताकि ग्रामीण वर्करों के अधिकारों और सम्मान के प्रति हमारे संकल्प को मजबूत किया जा सके।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: ‘वीबी जी राम जी’के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर यह भी लिखा कि मनरेगा बचाओ संग्राम, जनविरोधी ‘वीबी-जी राम जी’ एक्ट के खिलाफ विरोध की एक रोशनी बनकर उभरा है और मनरेगा को बचाने के लिए एक मजबूत लड़ाई है। यह आंदोलन देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है और मजदूरों तथा पंचायतों में उत्साह भर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा इरादा पक्का है, हमारा आंदोलन बढ़ रहा है और हमारा विरोध तब तक नई ताकत के साथ जारी रहेगा, जब तक मनरेगा पूरी तरह से अपने असली रूप में वापस नहीं आ जाता।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

बता दें कि सरकार ने मनरेगा के नियमों में कुछ बदलाव किए और इसका नाम ‘वीबी जी राम जी’ रख दिया। सरकार का कहना है कि इसमें सकारात्मक बदलाव किए गए हैं, लेकिन कांग्रेस समेत कई दलों ने इसका विरोध किया है और नाम बदलने की आलोचना की है।

ALSO READ: Jammu and Kashmir: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, सेना के 8 जवान घायल

Rahul Kumar Rawat