जम्मू-कश्मीर: ईडी समन के बावजूद नहीं पहुंचे फारूक अब्दुल्ला

Summary :

Jammu and Kashmir: लोकसभा सदस्य और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को फिर से सम्मन के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। Highlights: ईडी समन के बावजूद नहीं पहुंचे फारूक अब्दुल्ला ईडी ने मंगलवार को पेश होने के लिए भेजा था समन मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है ये मामला   ईडी ने मंगलवार को पेश होने के लिए भेजा था समन सूत्रों ने बताया कि चूंकि अब्दुल्ला फिलहाल जम्मू में हैं, इसलिए वह ईडी दफ्तर नहीं जाएंगे। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि जब वह शहर में होंगे तो वह श्रीनगर में ईडी कार्यालय में…

jammu and kashmir

Jammu and Kashmir: लोकसभा सदस्य और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को फिर से सम्मन के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।

Highlights:

  • ईडी समन के बावजूद नहीं पहुंचे फारूक अब्दुल्ला
  • ईडी ने मंगलवार को पेश होने के लिए भेजा था समन
  • मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है ये मामला

 

ईडी ने मंगलवार को पेश होने के लिए भेजा था समन

सूत्रों ने बताया कि चूंकि अब्दुल्ला फिलहाल जम्मू में हैं, इसलिए वह ईडी दफ्तर नहीं जाएंगे। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि जब वह शहर में होंगे तो वह श्रीनगर में ईडी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। एजेंसी ने उन्हें मंगलवार को श्रीनगर कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा था।

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में तलब किया गया था

उन्हें जेके क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) घोटाले में कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में तलब किया गया था, जिसकी जांच एजेंसी द्वारा की जा रही है। ईडी ने 11 जनवरी को डॉ. अब्दुल्ला को तलब किया था, लेकिन 80 वर्षीय राजनेता उस समन में भी शामिल नहीं हुए थे।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team