Jammu and Kashmir: आतंक पर चोट, CIK ने ताबड़तोड़ 10 स्थानों पर मारा छापा

Summary :

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे है। बता दें कि काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने कश्मीर घाटी के चार जिलों में 10 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। CIK ने आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए आतंकवादी स्लीपर सेल और सीमा पार से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी के आतंकवाद जांच मामले के संबंध में तलाशी ले रही है। CIK ने कहां मारा छापा कश्मीर घाटी के पुलवामा में, गंदेरबल में छह स्थानों पर, श्रीनगर में एक स्थान पर और बडगाम में दो स्थानों पर छापेमारी की गई। बता दें कि CIK…

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे है। बता दें कि काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने कश्मीर घाटी के चार जिलों में 10 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। CIK ने आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए आतंकवादी स्लीपर सेल और सीमा पार से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी के आतंकवाद जांच मामले के संबंध में तलाशी ले रही है।

CIK ने कहां मारा छापा

कश्मीर घाटी के पुलवामा में, गंदेरबल में छह स्थानों पर, श्रीनगर में एक स्थान पर और बडगाम में दो स्थानों पर छापेमारी की गई। बता दें कि CIK से पहले राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने जम्मू, डोडा और हंदवाड़ा में तीन संदिग्ध स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया था। इसका उद्देश्य क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से सीमा पार से पैसों के लेनदेन से जुड़ी साजिश का पर्दाफाश करना और सबूत हासिल करना है।

IPC की धारा के तहत जांच

CIK का तलाशी अभियान में आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के साथ ही घाटी के युवाओं को देश के खिलाफ भड़काने वालों की भी पहचान की जा रही है। साथ ही यह तलाशी गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम की धारा 18, 38 और 39 के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120बB, 121 और 121A के तहत चल रही जांच का हिस्सा है।

मिले अहम सबूत

घाटी में छापेमारी के दौरान कई अहम सबूत भी हाथ लगे है और आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने में सफलता मिली। बता दें कि कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हाथ लगे है जिससे राज्य जांच एजेंसी कश्मीर को राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले और सहयोगियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ALSO READ: Amarnath Yatra: अमरनाथ मार्ग में भूस्खलन से 1 महिला की मौत, एक दिन के लिए यात्रा स्थगित

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।