Jammu & Kashmir : जम्मू में बढ़ती आतंकी गतिविधियां रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और बीएसएफ मिलकर नाकाम बनाएगी। बता दें कि, पिछले एक माह से जम्मू संभाग में कठुआ सहित बढ़ती आतंकी गतिविधियां और सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को अब जम्मू-कश्मीर पुलिस, पंजाब पुलिस और बीएसएफ मिलकर नाकाम बनाएंगे। इसके लिए त्रिस्तरीय घेरा पूरे क्षेत्र के में आतंकियों को मात देगा।
Highlight :
- बढ़ती आतंकी गतिविधियां रोकने के लिए हुई बैठक
- त्रिस्तरीय घेरा आतंकियों का बनेगा काल
- पुलिस और सीमा सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने पर चर्चा
त्रिस्तरीय घेरा आतंकियों का बनेगा काल
पिछले एक माह में बढ़ती आतंकी गतिविधियां और सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को अब जम्मू-कश्मीर पुलिस पंजाब पुलिस और बीएसएफ मिलकर नाकाम बनाएगी। दोनों राज्यों की पुलिस व बीएसएफ का त्रिस्तरीय घेरा कठुआ जिला और पंजाब से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर भीतरी हिस्सों तक पूरे क्षेत्र में आतंकियों का काल बनेगा।
दोनों राज्यों की पुलिस व बीएसएफ के उच्चाधिकारियों की बैठक
गुरुवार को कठुआ पुलिस लाइन में दोनों राज्यों की पुलिस व बीएसएफ के उच्चाधिकारियों की अंतरराज्यीय सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई। इसमें मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने सीमा पर घुसपैठ की आशंका जताते हुए सुरक्षा ग्रिड मजबूत करने और जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए संयुक्त रणनीति तैयार की।
सुरक्षा ग्रिड में किसी भी तरह की खामी को दूर किया जाएगा
बैठक में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और बीएसएफ के विशेष महानिदेशक (पश्चिमी कमान) वाई बी खुरानिया ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा ग्रिड की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि सीमा पर सुरक्षा ग्रिड में किसी भी तरह की खामी को दूर किया जाएगा।
पुलिस और सीमा सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर चर्चा
सीमा पार से घुसपैठ कर आने वाले आतंकी पहले भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते रहे हैं, जब इस क्षेत्र में आतंकवाद चरम पर था। इस क्षेत्र को आतंकियों से मुक्त करा लिया गया था, लेकिन आतंकी गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और सीमा सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने और समय पर इनपुट साझा करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




