जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा (LOC) पर गोली लगने से एक अग्निवीर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के मनकोट इलाके में नियंत्रण रेखा के पास तैनात सिपाही (अग्निवीर) अमृतपाल सिंह घटना के समय ड्यूटी पर थे। सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा, इसमें चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं शामिल हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सैनिक की मौत आत्महत्या के कारण हुई या किसी अन्य कारण से।


Download Android App
Download iOS App



