Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के बनिहाल इलाके में सोमवार को एक सब्जी एवं फल मंडी में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोग, पुलिसकर्मी, दमकल की गाड़ियां और सेना के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाने का अभियान चलाया।
- बनिहाल में एक सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई
- आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं
- आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ
- दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया
उन्होंने बताया कि आग सबसे पहले बाजार के एक खोखे में लगी थी जिसने देखते ही देखते पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया और आग फैलने के कारण इसे बुझाने का काम बहुत मुश्किल हो गया।
कई दुकानें जल कर ख़ाक
अधिकारियों ने बताया कि आग पर बाद में काबू पा लिया गया लेकिन कई दुकानें जल कर खाक हो गईं। इससे कुछ समय पहले भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में डेरा की गली के वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई थी। जिससे पूरा वन प्रभादित होता नजर आया। भारतीय सेना सुरक्षा एजेंसियों की मदद से आग पर काबू पाने में सफल रही, जिससे कई लोगों की जान और बुनियादी ढांचे को बचाया गया था। जम्मू-कश्मीर के PRO ने जानकारी देते हुए बताया कि, डेरा की गली के पास भीषण आग लगी है। उस दौरान आग लगते ही आस-पास के लोगों ने आनन-फानन में से भारतीय सेना को बुलाया और तुरंत प्रतिक्रिया ने कई लोगों की जान और बुनियादी ढांचे को बचाया था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





