Jammu Kashmir Floods Updates: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से बाढ़ का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Summary :

Jammu Kashmir Floods Updates: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात को गंभीर बना दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटों की संभावना जताई है। Jammu Kashmir Floods Updates: मुख्यमंत्री का निर्देश, सभी विभाग हाई अलर्ट पर भारी बारिश की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। सीएम कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते…

Jammu Kashmir Floods Updates: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात को गंभीर बना दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटों की संभावना जताई है।

Jammu Kashmir Floods Updates: मुख्यमंत्री का निर्देश, सभी विभाग हाई अलर्ट पर

भारी बारिश की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। सीएम कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है, वहीं नदियों और नालों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियंत्रण कक्ष सक्रिय हैं और सरकार आवश्यक सेवाओं जैसे जल निकासी, बिजली और पेयजल की बहाली पर विशेष ध्यान दे रही है।

Jammu Kashmir Heavy Rainfall
Jammu Kashmir Heavy Rainfall

Jammu Kashmir Heavy Rainfall: 27 अगस्त तक बारिश और भूस्खलन की चेतावनी

उमर अब्दुल्ला ने नागरिकों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़, और ऊंचाई वाले इलाकों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।

Jammu Kashmir: निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

भारी बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महत्वपूर्ण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। कठुआ जिले में सहार खाद नाले के उफान पर आने के कारण लोगेट मोड़ के पास पुल बह गया, जिससे यातायात को वैकल्पिक मार्ग से मोड़ा गया है।

Jammu Kashmir
Jammu Kashmir

भूस्खलन से सड़कें बंद

किश्तवाड़ जिले के पथर्नाकी क्षेत्र में बड़े भूस्खलन के कारण किश्तवाड़-पद्दर मार्ग बंद हो गया है। वहीं गुरेज-बांदीपोरा मार्ग भी कई जगहों पर भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। इन मार्गों को साफ करने और यातायात बहाल करने के लिए बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की टीमें तैनात की गई हैं।

Jammu Kashmir Weather Alert: मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश (5-15 मिमी प्रति घंटा), तेज हवाएं (40 किमी प्रति घंटा तक) और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी है। इसमें नीलम, पुंछ, राजौरी, शोपियां, अनंतनाग, कुपवाड़ा, श्रीनगर, गुलमर्ग, डोडा, किश्तवाड़, जम्मू, उधमपुर और रामबन जैसे जिले शामिल हैं। लद्दाख के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की बारिश या बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

Jammu Kashmir Weather Alert
Jammu Kashmir Weather Alert

नागरिकों के लिए एहतियात

जम्मू, रामबन और किश्तवाड़ के जिला उपायुक्तों ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। लोगों को सलाह दी गई है कि वे आपातकालीन सामान तैयार रखें और मौसम विभाग के अपडेट को नियमित रूप से देखें। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोग स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर सुरक्षित स्थानों की पहचान करें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत स्थान बदलें।

यह भी पढ़ें: –Amarnath Yatra 2025: पेश हुई स्वच्छता की मिसाल, पहली बार हुई जीरो वेस्ट यात्रा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।