Netanyahu के आदेश पर आक्रमक हुई इजराइली सेना! Gaza पर कब्जे का प्लान शुरू, 63 की मौत

Summary :

इजरायल की Netanyahu सरकार द्वारा गाजा पर पूरी तरह नियंत्रण करने के आदेश का असर दिखना शुरू हो गया है। इजरायली सेना ने Gaza पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में Gaza में इजरायली हमलों में कम से कम 63 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। सेना का उद्देश्य Gaza शहर पर पूरी तरह कब्जा करना और वहां रह रहे लाखों लोगों को मजबूरन विस्थापित करना बताया जा रहा है। Gaza: सबरा इलाका बना हमलों का मुख्य निशाना Gaza शहर का सबरा इलाका इजरायली हमलों का विशेष निशाना बना हुआ है।…

इजरायल की Netanyahu सरकार द्वारा गाजा पर पूरी तरह नियंत्रण करने के आदेश का असर दिखना शुरू हो गया है। इजरायली सेना ने Gaza पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में Gaza में इजरायली हमलों में कम से कम 63 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। सेना का उद्देश्य Gaza शहर पर पूरी तरह कब्जा करना और वहां रह रहे लाखों लोगों को मजबूरन विस्थापित करना बताया जा रहा है।

Gaza: सबरा इलाका बना हमलों का मुख्य निशाना

Gaza शहर का सबरा इलाका इजरायली हमलों का विशेष निशाना बना हुआ है। यहां हवाई हमले पहले से हो रहे थे, लेकिन अब इजरायली टैंकों की भी इलाके में घुसपैठ देखी गई है। इससे संकेत मिलता है कि जल्द ही ज़मीनी हमला भी शुरू हो सकता है। इस इलाके पर बीते कई हफ्तों से लगातार बमबारी की जा रही है। इस दौरान कई बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हताहत हुए हैं। अल अहली अस्पताल के एक सूत्र के अनुसार, हाल ही में हुए एक हमले में एक छोटे बच्चे की मौत हो गई।

Gaza
Gaza

दक्षिण Gaza में भीषण हमले, बच्चों की मौत

शनिवार को इजरायल ने दक्षिणी Gaza के खान यूनिस इलाके के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित असदा क्षेत्र में विस्थापित फिलिस्तीनियों पर गोलाबारी की। इस हमले में छह बच्चों समेत कुल 16 लोगों की जान गई। इसके अलावा, पूरे दिन मानवीय सहायता की तलाश में निकले कम से कम 22 अन्य फिलिस्तीनी मारे गए। इजराइल द्वारा नियंत्रित नेत्ज़ारिम कॉरिडोर के पास सहायता मांग रहे एक और नागरिक को गोली मार दी गई। इस प्रकार शनिवार को विभिन्न इलाकों में कुल मिलाकर 63 नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है।

Gaza
Gaza

कुपोषण से मरने वालों की संख्या 281 पहुंची

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटों में दो बच्चों सहित आठ फिलिस्तीनियों की मौत कुपोषण के कारण हुई। गाजा पर इजरायल के हमले शुरू होने के बाद से अब तक 281 लोग भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक मुनीर अल-बुर्श के अनुसार, मरने वालों में 114 बच्चे भी शामिल हैं। यह आंकड़ा बताता है कि गाजा में हालात कितने गंभीर हैं और आम जनता, विशेषकर बच्चे, सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:–रूस ने यूक्रेन में 143 ठिकानों पर बरसाए बम, दो बस्तियां कब्जाईं

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।