Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में कुल 16.23 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 68 प्रतिशत से अधिक ने मतदान किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर में 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों के निरस्त होने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव था और इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। वर्ष 2019 में उधमपुर संसदीय क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 70.22 दर्ज किया गया था। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 2,637 मतदान केंद्रों पर सुबह सात मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो गया।
- उधमपुर में 16.23 लाख मतदाताओं में से 68 प्रतिशत ने मतदान किया
- अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव था
- मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो गया
कुछ मतदान केंद्रों से जानकारी की प्रतीक्षा
मतदान प्रतिशत करीब 68.27 रहा। चुनाव कार्यालय ने तड़के एक बयान में कहा मतदान प्रतिशत लगभग 68.27 प्रतिशत था। विशेष रूप से यह उल्लेख किया जा रहा है कि मौसम के कारण कुछ मतदान केंद्रों से नवीनतम जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है, विशेष रूप से किश्तवाड़, गंदोह, रामबन और डुडु-बसंतगढ़ के दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में मतदान प्रतिशत थोड़ा बढ़ने की संभावना है। बयान में कहा गया है कि एक बार सभी मतदान दल अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर पहुंच जाएं तो मतदान प्रतिशत की पुख्ता जानकारी मिल जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




