जम्मू : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक घर से तीन राइफल और कुछ विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक विशिष्ट सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात को चतरू इलाके के खारपुरा चिंगाम गांव में गुलाम मोहम्मद के घर पर छापेमारी की गई।
उन्होंने कहा कि घर से 12 बोर की दुनाली बंदूक, 65 कारतूस, दो दुनाली राइफल, 500 ग्राम गन पाउडर और 100 ग्राम अन्य विस्फोट पदार्थ जब्त किए गए।
उन्होंने कहा कि शस्त्रों के लाइसेंस नहीं थे और इसके बाद मकान मालिक के खिलाफ शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



