Jammu Ring Road Accident: जम्मू की रिंग रोड पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है। जिसमें पंजाब से जम्मू आ रही, पंजाब रोडवेज की बस सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई। इस हादसे में लगभग 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
रोडवेज की बस क्रेन से टकराई
जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब क्रेन की मदद से सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही थी। तभी तेज़ रफ्तार पंजाब रोडवेज की बस क्रेन से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और ज़ख़्मी यात्रियों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया, फ़िलहाल वहां उनका इलाज चल रहा है।
Jammu Bus Accident: प्रशासन ने चालकों से सतर्क रहने की अपील की

मौके पर पुलिस और आपातकालीन सेवाएं राहत और बचाव कार्य में जुटी। सड़क हादसे के कारण रिंग रोड पर यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर और क्रेन ऑपरेटर के सुरक्षा नियमों का पालन करना और रोड पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाना बहुत जरूरी था। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने भी हादसे के बाद अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचने के लिए सड़क किनारे काम करने के नियमों को और कड़ा किया जाए।
Jammu Accident News: यातायात प्रभावित हुआ

हादसे के कारण कुछ वक्त तक यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने जल्द वाहनों का संचालन सुनिश्चित किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और दुर्घटना के कारणों की पूरी जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Delhi To Katra Special Train: नए साल अवसर पर दिल्ली से कटरा के बीच विशेष ट्रेन चलाएगी इंडियन रेलवे


Download Android App
Download iOS App




