भूस्खलन के कारण एक दिन के लिए बंद किया गया जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग शुक्रवार को खोल दिया गया, ताकि फंसे वाहन अपने गंतव्य के लिए निकल सकें। अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले के बत्तेरी चाश्मा इलाके में भूस्खलन के बाद जमा मलबे को रास्ते से हटा दिया गया है। अभी सिर्फ फंसे वाहनों को ही निकालने की अनुमति दी गई है। एक अधिकारी ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि राजमार्ग पर फंसे सभी वाहन शाम तक निकल जाएंगे और नियत यातायात शनिवार से बहाल हो जाएगा।’
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग फंसे वाहनों के लिए खुला
Summary :
एक अधिकारी ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि राजमार्ग पर फंसे सभी वाहन शाम तक निकल जाएंगे और नियत यातायात शनिवार से बहाल हो जाएगा।’


Download Android App
Download iOS App



