यरुशलम विरोध : कश्मीर घाटी के पुराने इलाके, शहर ए खास में पाबंदी में ढील

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर में यरुशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के विरोध में अलगाववादियों की ओर से विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के मद्देनजर अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीनगर के कुछ भागों पाबंदी लगाई थी

वही आज जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के पुराने इलाके तथा शहर ए खास में एक दिन की पाबंदी के बाद आज ढील दी गयी।

हुर्रियत के उदारवादी घड़ के प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक का गढ़ माने जाने वाले ऐतिहासिक जामा मस्जिद के सभी द्वारों को बंद रखा गया था जिसे आज खोल दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि श्रीनगर के किसी भी हिस्से में पाबंदी नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर श्रीनगर के पुराने इलाके तथा शहर ए खास में पाबंदी लगयी गयी थी। इस दौरान सभी मुख्य मार्गों को बंद कर दिया गया था तथा लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गयी थी।

ऐतिहासिक जामा मस्जिद की ओर जाने वाले सभी मार्गों को खोल दिया गया है तथा दुकानें और जामिया मार्केट में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले हैं। लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team