Kashmir Kishtwar Firing: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान घायल, 2-3 आतंकी छिपे होने की आशंका

Summary :

Kashmir Kishtwar Firing: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। किश्तवाड़ जिले के जंगल क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ के छतरू में यह अभियान शुरू किया। आतंकियों के खिलाफ इस अभियान को ‘ऑपरेशन छतरू’ नाम दिया गया है। बता दें कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमें शामिल हैं। Kashmir Kishtwar Firing: ऑपरेशन छतरू ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘ऑपरेशन छतरू’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक खुफिया जानकारी पर आधारित…

Kashmir Kishtwar Firing: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। किश्तवाड़ जिले के जंगल क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ के छतरू में यह अभियान शुरू किया। आतंकियों के खिलाफ इस अभियान को ‘ऑपरेशन छतरू’ नाम दिया गया है। बता दें कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमें शामिल हैं।

Kashmir Kishtwar Firing: ऑपरेशन छतरू

Kashmir Kishtwar Firing
Kashmir Kishtwar Firing (source: social media)

‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘ऑपरेशन छतरू’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने छतरू के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया और गोलीबारी शुरू की गई और अभी भी यह अभियान जारी है।

Jammu and Kashmir Encounter: घेराबंदी और तलाशी शुरू

अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ जिले के छतरू के वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने कहा, “जैसे ही सुरक्षाबल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई और यह अभियान अभी जारी है।

Kishtwar Terror Attack: सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर

सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर
सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर

मुठभेड़ के बाद किश्तवाड़ शहर में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पुलिस व अर्धसैनिक बल की टीमें पूरे क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही हैं। किश्तवाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में स्थित छतरू इलाके में पिछले एक साल में आतंकी गतिविधियां देखी गई हैं, जिन पर सुरक्षाबलों ने लगातार नजर रखी है। हालांकि, यहां सुरक्षा बलों ने हाल के महीनों में आतंकवाद-रोधी अभियानों को तेज किया है।

ALSO READ: राजौरी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, मिनी बस पलटने से 21 लोग घायल, कई लोगों की हालात गंभीर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।