राजौरी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, मिनी बस पलटने से 21 लोग घायल, कई लोगों की हालात गंभीर

Jammu Rajouri Highway Accident

Jammu Rajouri Highway Accident: जम्मू कश्मीर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है जहां राजौरी-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मिनी बस पलट गई। इस हादसे में 21 लोग घायल हो गए है और कई लोगों की हालत गंभीर है। बस पलटने के बाद चीख पुकार मच गई और घायलों के नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस प्रशास पर जांच के लिए पहुंचा।

Jammu Rajouri Highway Accident: कई लोग घायल

Jammu Rajouri Highway Accident
Jammu Rajouri Highway Accident (source: social media)

बस पलटने के बाद कई लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वाहन के फिसलने के कारण बस पलटी है जिससे कई लोग घायल हुए है। सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय निवासी मदद के लिए पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन को जब्त कर लिया है।

Mini Bus Accident in Jammu: बस से काबू खोया

बस से काबू खोया
बस से काबू खोया (source: social media)

बताया जा रहा है कि यह बस जम्मू के कासी से राजौरी की तरफ जा रही थी लेकिन बस की तेज रफ्तार होने के कारण वाहन चालक ने बस से काबू खो दिया और बस सड़क में पलट गई। बस पलटने के बाद कई लोग नीचे दब गए और गंभीर चोटें आई है। स्थानीय निवासियों ने घायलों को निकालकर अस्पताल तक पहुंचाया।

Jammu Road Accident News: मामले की जांच शुरू की

राजौरी-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मिनी बस पलटी
राजौरी-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मिनी बस पलटी (source: social media)

इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि बस की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। साथ ही स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

ALSO READ: जम्मू के पुंछ जिले में दर्दनाक हादसा, सर्विस राइफल से अचानक चली गोली, सेना का एक जवान शहीद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।