जम्मू के पुंछ जिले में दर्दनाक हादसा, सर्विस राइफल से अचानक चली गोली, सेना का एक जवान शहीद

Summary :

Poonch Army Camp Incident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज यानी सोमवार को एक बहुत ही दुखद घटना घटी। दरअसल यहां के झुलास गांव स्थित एक सेना कैंप में, पहरेदारी के समय एक जवान की पर्सनल सर्विस राइफल अचानक चलने से एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक जवान का नाम नायक अमरजीत सिंह था, जो पुंछ जिले के झुलास गांव में तैनात एक शिविर में सेंट्री ड्यूटी (पहरेदारी) पर थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ड्यूटी के दौरान उनकी सर्विस राइफल से गलती से गोली चल गई। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत…

Poonch Army Camp Incident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज यानी सोमवार को एक बहुत ही दुखद घटना घटी। दरअसल यहां के झुलास गांव स्थित एक सेना कैंप में, पहरेदारी के समय एक जवान की पर्सनल सर्विस राइफल अचानक चलने से एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक जवान का नाम नायक अमरजीत सिंह था, जो पुंछ जिले के झुलास गांव में तैनात एक शिविर में सेंट्री ड्यूटी (पहरेदारी) पर थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ड्यूटी के दौरान उनकी सर्विस राइफल से गलती से गोली चल गई। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत उन्हें पास के सेना फील्ड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कई प्रयास किए, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण जवान ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

Poonch Army Camp Incident
Poonch Army Camp Incident (source: social media)

Poonch Army Camp Incident: जांच और प्रक्रिया

इस प्रकार की दुर्घटना पर सेना और स्थानीय पुलिस दोनों ने अपना संज्ञान लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह देखा जा रहा है कि राइफल अचानक कैसे चली? क्या यह तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही हुई। इसके साथ ही जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।

Jammu and Kashmir News: हादसे पर क्या बोले सैन्य अधिकारी

इस बीच हादसे पर सेना प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विभागीय स्तर पर एक विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके अंतर्गत सुरक्षा प्रोटोकॉल, हथियारों की रख-रखाव व प्रशिक्षण प्रणाली की समीक्षा की जाएगी। विशेष रूप से यह देखा जाएगा कि क्या सेंट्री ड्यूटी के दौरान जरूरत के मुताबिक सभी सुरक्षा उपाय अपनाए गए थे या नहीं।

Poonch Army Camp Incident
Poonch Army Camp Incident (source: social media)

परिवार व साथियों के लिए समर्थन

नायक अमरजीत सिंह की असमय मृत्यु ने उनके परिवार सहित कैंप में तैनात साथियों को गहरे दुःख में डाल दिया है। सेना ने परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है और उनके साथ भावनात्मक व प्रशासनिक दोनों तरह से संपर्क में है। कैंप में तैनात जवानों को भी इस घटना के बाद अवकाश व परेशानी के समय मदद के संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘हर रात वही आग याद आती है, मैं जिंदा होके भी मर रहा हूं…’, एयर इंडिया विमान हादसे में अकेले बचे विश्वासकुमार रमेश का फिर छलका दर्द

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।