जम्मू & कश्मीर पुलिस के एक दल पर कल फेंके गए एक पेट्रोल बम में विस्फोट के कारण घायल हुए आम नागरिक की आज यहां एक अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के हवाल इलाका निवासी इम्तियाज अहमद मीर की गंभीर रूप से घायल होने के कारण आज सुबह एसकेआईएमएस अस्पताल, शौरा में मौत हो गई।
शहर के डलगेट इलाके में बादयारी चौक पर एक पुलिस दल पर फेंके गए पेट्रोल बम में विस्फोट होने से मीर घायल हो गये थे। दरअसल बम अपने तय लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया था और उसमें सड़क किनारे ही विस्फोट हो गया था।
अधिकारी ने बताया कि मीर को एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसे तड़के एसकेआईएमएस अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



