कश्मीर घाटी के शोपियां में 2 युवकों की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों के विरोध प्रदर्शन की वजह से जनजीवन फिर प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि कल देर रात छापेमारी के दौरान दो युवकों को पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। दो युवकों की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही शोपियां में सभी तरह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिये गये और यातायात व्यवस्था ठप रही।
अधिकारियों के अनुसार आज सुबह कुछ दुकानें खुलीं और सड़कों पर गाड़यां कम तादाद में नजर आयीं। युवकों की गिरफ्तारी के तुरन्त बाद हालांकि सभी तरह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिये गये थे। प्रभावित इलाके में सरकारी-गैरसरकारी संस्थान भी बंद रहे। स्थानीय लोग पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये युवकों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी को सुरक्षाबलों की कार्रवाई में करीब छह नागरिकों की मौत के बाद शोपियां में जनजीवन कई दिनों तक बुरी तरह प्रभावित रहा था और करीब 10 दिन पश्चात पांच फरवरी को जनजीवन सामान्य हुआ था। प्राप्त सूचना के मुताबिक शोपियां के जैनपोरा में आज तड़के सुरक्षाबलों ने शांतिपूर्ण तरीके से घेरो और खोजो अभियान चलाया जिसमें किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



