श्रीनगर : कश्मीर में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर तीन की तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस दौरान किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि भूकंप सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र रहा। उन्होंने कहा,भूकंप का केंद्र 34.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.8 डिग्री पूर्वी देशांतर में स्थित था। बृहस्पतिवार को राज्य के लद्दाख क्षेत्र में सुबह 8.22 बजे भूकंप आया था। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में यह दूसरा भूकंप है ।


Download Android App
Download iOS App



