महबूबा ने अधिकारियों को नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया 

Summary :

NULL

जम्मू : जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नियुक्ति एजेंसियों को राज्य सरकार की सेवाओं में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को तेज करने का आज निर्देश दिया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यहां एक समीक्षा बैठक के दौरान महबूबा ने नियुक्ति प्रक्रिया में समय बचाने के लिए लोक सेवा आयोग (पीएससी) और सर्विसेज सेलेक्शन रिक्रूटमेंट बोर्ड (एसएसआरबी) को वार्षिक कैलेंडर तैयार करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने राज्य सेवाओं में रिक्तियों को देखते हुए अधिकारियों को स्कूली शिक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभागों में नियुक्त प्रक्रिया को तेज करने का खास निर्देश दिया।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Desk Team