कश्मीर के शीर्ष अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने मंगलवार को अपनी नजरबंदी का उल्लंघन किया और घर से निकलकर लाल चौक क्षेत्र की ओर मार्च करने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, ‘शहर के बाहरी इलाके में घर में नजरबंद मीरवाइज उमर फारूक ने आदेश की अवहेलना करने की कोशिश की।’ पुलिस सूत्रों ने कहा, ‘उन्हें निवारक हिरासत में ले लिया गया है और निगीन पुलिस स्टेशन में रखा गया है।’
गिरफ्तारी से बच निकलने वाले अन्य शीर्ष अलगाववादी नेता मुहम्मद यासीन मलिक लाल चौक पर दिखे और पुलिस ने उन्हें भी निवारक हिरासत में ले लिया। अलगाववादियों ने रविवार को कुलगाम जिले में हुए विस्फोट में सात नागरिकों के मारे जाने के विरुद्ध लाल चौक तक प्रदर्शन मार्च निकालने का आह्वान किया था। श्रीनगर में एहतियात के तहत शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



