श्रीनगर : हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी की पहली बरसी पर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कश्मीर में दो दिन से निलंबित मोबाइल और इंटरनेट सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि यहां सिर्फ 2जी सेवा ही काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, मोबाइल इंटरनेट सेवा कश्मीर में कल रात बहाल कर दी गई। अधिकारी ने बताया, उच्च गति नेटवर्क सेवा और बीएसएनएल ब्रॉडबैंड सेवा अभी भी निलंबित है। उन्होंने कहा कि ब्रॉडबैंड और अन्य उच्च गति वाली सेवा बहाल करने का फैसला स्थिति के आकलन के बाद ही किया जाएगा।
पूरे घाटी में गुरुवार की रात को बुरहान वानी की बरसी देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई थी। वानी पिछले साल आठ जुलाई को सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में कश्मीर के अनंतनाग जिले में मारा गया था।


Download Android App
Download iOS App



