जम्मू & कश्मीर के कटरा शहर में माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चणा करने के बाद एक महिला तीर्थयात्री की दिल का दौरा पडऩे से मृत्यु हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 54 वर्षीय इस महिला का नाम गीता देवी है जो बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की रहनेवाली थी। पूजा करके लौटने के दौरान वह मंदिर के तीन नंबर गेट पर बेहोश होकर गिर पड़ी।
उन्होंने बताया कि महिला को निकटतम अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



