नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि नेकां जम्मू-कश्मीर विधानसभा के आगामी चुनाव से पूर्व किसी भी पार्टी से गठबंधन में नहीं करेगी।
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और नेकां ने मिलकर पांच संसदीय सीटों पर लड़ा था चुनाव
गौरतलब है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में इंडिया समूह में शामिल कांग्रेस और नेकां ने मिलकर पांच संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ा था।
श्री फारूक ने श्रीनगर में मीडियाकर्मियों से कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेगी।’’ यह पूछे जाने पर कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने की तारीखें कब तय की जाएंगी, इसके जवाब में उन्होंने कहा,‘‘यह स्पष्ट है कि चुनाव आयोग (ईसीआई) का प्रतिनिधिमंडल यहां आ रहा है। वे सभी के साथ चर्चा करेंगे, जिसके बाद वे केंद्र सरकार से बात करेंगे और तारीखें तय करेंगे।’’
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना
उन्होंने कहा,‘‘वे (ईसीआई) अपने आप तारीखें तय नहीं कर करेंगे। आज सब कुछ प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथ में है।’’ बंगलादेश की स्थिति के बारे में श्री फारूक ने कहा कि बंगलादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत समर्थक हैं और उस देश के लोग भारत समर्थक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत को उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।
कोई भी पड़ोसी देश हमारा मित्र नहीं है हम अकेले हैं – फारूक
उन्होंने कहा,‘‘कोई भी पड़ोसी देश हमारा मित्र नहीं है..हम अकेले हैं…चाहे वह पाकिस्तान हो, नेपाल हो, बंगलादेश हो या श्रीलंका हो। यह बहुत दुर्भाज्ञपूर्ण है कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को नाराज़ कर दिया।’’ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) को पुनर्जीवित करने की सख्त जरूरत है और भारत को बड़े भाई की भूमिका निभानी चाहिए।अगर हम एक साथ बैठकर सभी मुद्दों को सुलझा लें, तो ये पड़सी देश हमारे मित्र बन सकते हैं।’’
विधानसभा चुनाव से पहले National Conference का बड़ा ऐलान – नहीं करेगी किसी भी पार्टी से गठबंधन
Summary :
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि नेकां जम्मू-कश्मीर विधानसभा के आगामी चुनाव से पूर्व किसी भी पार्टी से गठबंधन में नहीं करेगी। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और नेकां ने मिलकर पांच संसदीय सीटों पर लड़ा था चुनाव गौरतलब है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में इंडिया समूह में शामिल कांग्रेस और नेकां ने मिलकर पांच संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ा था। श्री फारूक ने श्रीनगर में मीडियाकर्मियों से कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेगी।’’ यह पूछे…


Download Android App
Download iOS App



