नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि अगर कांग्रेस सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमत है तो लोक सभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी गठबंधन के लिए तैयार है। श्री अब्दुला ने यहां पत्रकारों से कहा,‘‘ हमें लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से गठबंधन का प्रस्ताव मिला है। लेकिन हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि कश्मीर घाटी की सभी लोक सभा सीटों पर हमारे उम्मीदरों को चुनाव लड़ने दिया जायेगा तभी गठबंधन हो सकता है।’’
पूर्व मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में आम चुनाव के साथ विधान सभा चुनाव नहीं कराने के केन्द, के फैसले पर कहा कि यह निर्वाचित सरकार चुनने का राज्य के लोगों के अधिकारों का हनन है। श्री अब्दुल्ला ने पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शाह फैसल द्वारा राजनीतिक पार्टी गठित करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देखना होगा कि क्या यह पार्टी राज्य के लोगों को कुछ नया देती है अथवा नहीं।
अलगाववादी संगठन जमात-ए-इस्लामी को प्रतिबंधित करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने इसे प्रतिबंधित करने की जरूरत महसूस नहीं की। जम्मू-कश्मीर की सभी छह लोक सभा सीटोंपर पांचवे चरण के तहत 11 अप्रैल से छह मई के बीच चुनाव कराये जायेंगे। लोक सभा की तीन सीटें कश्मीर और दो जम्मू में हैं जबकि एक सीट लद्दाख में है।


Download Android App
Download iOS App



