श्रीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)स्वायत्त संगठन है और यह किसी को प्रताड़ति नहीं करेगी। श्री सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एनआईए जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को धन मुहैया कराने संबंधी मामले की जांच कर रही है। यह पूछे जाने पर कि इस मामले की एनआईए से जांच करवाने की ऐसी क्या जरुरत आ पड़ी, जब राज्य पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर चुकी थी और जांच की शुरुआत हो गयी है तथा विपक्षी दलों सहित राज्य की सत्ता में भागीदार पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) ने भी यह मामला उठाया है।
उन्होंने कहा कि एनआईए एक स्वायत्त संगठन है और सरकार को इसके कामकाज पर कुछ नहीं कहना है। इस सवाल पर कि एनआईए की जांच क्या हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों के अध्यक्षों के ठिकानों तक जाकर ही रुकेगी, केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि एनआईए आतंकवादियों को धन मुहैया कराने के सभी मामलों की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि एनआईए ने दोनों धड़ों के प्रवक्ताओं और गिलानी के पुत्र और दामाद सहित 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है तथा 30 से अधिक अलगाववादी नेताओं और व्यवसायियों के घरों पर छापा मारा है।


Download Android App
Download iOS App



