बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया अकाउंट को खुद हैंडल करते हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा,’व्यक्तिगत ध्यान और देखभाल के लिए कोई और विकल्प नहीं, कोई नहीं।
कई लोग आश्चर्य करते हैं और पूछते हैं कि मैंने सोशल मीडिया से जुड़ी गतिविधियों के लिए कितने लोगों को काम पर लगा रखा है, लेकिन मैं यह सब कुछ व्यक्तिगत रूप से करता हूं।
कोई कुछ भ्रामक और व्यंज्ञपूर्ण बातें कर रहा था, अगले दिन जब उन्हें मेरी तरफ से एक ऐसे मजमून में जन्मदिन की बधाइयां मिलीं जो पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया गया था तो उन लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी चोरी पकड़ी गई और जो बधाई मैंने भेजी है उसमें मेरे सेक्रटरी ने गड़बड़ी की है।
अमिताभ ने कहा,”दरअसल उनका कहना था कि मैंने उन्हें कभी इस तरीके से संबोधित नहीं किया तो उन्हें लगा कि यह बधाइयां मेरे हैंडल से मेरे सेक्रटरी ने लिखी हैं।”


Download Android App
Download iOS App







