पेगासस मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला-मुझे कतई आश्चर्य नहीं है

Summary :

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य नहीं हुआ कि सरकारें “लोगों की खामियों का फायदा उठाने के लिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके जासूसी करती हैं।”

देश में इस समय इस्राइली जासूसी सॉफ्टवेयर ‘पेगासस’ को लेकर बवाल मचा हुआ है। विभिन्न राजनीतिक दल पेगासस मुद्दे पर अपनी प्रतिकिया देते हुए केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रहें। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य नहीं हुआ कि सरकारें ‘‘लोगों की खामियों का फायदा उठाने के लिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके जासूसी करती हैं।’’ 
उमर अब्दुल्ला ने हालांकि कहा कि एप्पल जैसी कंपनियों ने गोपनीयता और डेटा सुरक्षा के बारे में बड़े-बड़े दावे किए लेकिन वास्तविता यह है कि पेगासस जैसे स्पाइवेयर को रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया। 


नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष ने ट्विटर पर कहा,‘‘ मुझे कतई आश्चर्य नहीं है कि सरकारें ऐसे सॉफ़्टवेयर का उपयोग कर रही हैं जो लोगों की खामियों का फायदा उठाने के लिए जासूसी करती हैं। आश्चर्यजनक और निराशाजनक बात यह है कि एप्पल जैसी कंपनियां गोपनीयता और डेटा सुरक्षा के बारे में लंबे-चौड़े दावे करती हैं लेकिन पेगासस जैसे स्पाइवेयर को रोकने के लिए उन्होंने कुछ भी नहीं किया।’’ 

Desk Team