उमर ने नफरत भरे या अभद्र बयान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की वकालत की

Summary :

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को चुनाव आयोग के आदेश का स्वागत किया जिसमें प्रमुख नेताओं को ‘‘भड़काऊ’’ या

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को चुनाव आयोग के आदेश का स्वागत किया जिसमें प्रमुख नेताओं को ‘‘भड़काऊ’’ या ‘‘आपत्तिजनक’’ टिप्पणियों के लिए दो से तीन दिनों तक चुनाव प्रचार करने से रोक दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग से कहा कि उन नेताओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं जो चुनाव प्रचार के दौरान नफरत भरे बयान देते हैं या महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणियां करते हैं।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दाखिल किया नामांकन, योगगुरु बाबा रामदेव रहे मौजूद

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि चुनाव आयोग द्वारा हाल में उठाए गए कदम स्वागतयोग्य हैं और उन्हें और कड़ा किए जाने की जरूरत है।’’

अपने पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के लिए बडगाम जिले में प्रचार करते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी को एक, दो या तीन दिनों तक चुनाव प्रचार करने से रोकने से ये लोग नहीं मानेंगे क्योंकि इनमें से कई पहले भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं।’’

Desk Team