उमर ने मतदाताओं का किया शुक्रिया

Summary :

मताधिकार का इस्तेमाल किया।’’ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया किया और कहा, ‘‘मैं कड़ मेहनत करने के लिए अपने सभी सहयोगियों का आभारी हूं।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोकसभा चुनावों के दौरान बिना किसी भय के मतदान करने के लिए राज्य के मतदाताओं को धन्यवाद किया है। श्री उमर ने कहा कि केंद, सरकार के विधानसभा चुनाव नहीं कराने के फैसले के कारण राज्य की स्थिति खराब है और वर्ष 2014 की तुलना में 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक स्थितियां प्रतिकूल थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं धमकियों को दरकिनार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले बहादुर मतदाताओं को तहेदिल से शुक्रगुजार हूं।

केंद्र सरकार के विधानसभा चुनाव नहीं कराने के फैसले के कारण राज्य की स्थिति खराब है और वर्ष 2014 की तुलना में 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक स्थितियां प्रतिकूल थी। इसके बाद भी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।’’ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया किया और कहा, ‘‘मैं कड़ मेहनत करने के लिए अपने सभी सहयोगियों का आभारी हूं। मुझे यकीन है कि राज्य में नेशनल कॉन्फ्रेंस सभी सीटें जीतेगी और हम घाटी से अपने तीन योज्ञ उम्मीदवारों को संसद में भेजेंगे।

Desk Team