मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर्व तथा रमजान पर्व पर प्रदेश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री कमलनाथ ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य और धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधि पर्व है।
मुख्यमंत्री ने रमजान के पवित्र महीने की शुरूआत होने पर नागरिकों विशेष रूप से मुस्लिम बंधुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने के साथ नेकियों के मौसम की शुरूआत हो गई है। यह मानवता की भलाई, अमन के लिये उपासना करने और दूसरों की मदद का संकल्प लेने का महीना हैं।


Download Android App
Download iOS App



