भोपाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अपमानित किया है, इसलिये सभी सोशल मीडिया में इस बात का विरोध करें। प्रदेश कांग्रेस की एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री सिंह आज सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया जनता को संदेश पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग असत्य फैलाने में माहिर हैं।
अतएव आप सभी लोग एकजुट होकर ताकत के साथ सच को फैलाइये। श्री सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सोशल मीडिया में नरेंद, मोदी सरकार के पांच वर्षों की विफलताओं को बताएं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने दिवंगत राजीव गांधी को अपमानित किया है, आप सभी सोशल मीडिया में इस अपमान का विरोध करें। देश को बतायें कि राजीव गांधी का देश के अधोसंरचना के विकास में अमूल्य योगदान है। राजीव उसी संचार व सूचना क्रांति के जनक हैं जिसके माध्यम से भाजपाई असत्य और फेक खबर फैलाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



