कश्मीर घाटी के हालात को लेकर आज जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एपी वैद ने कहा कि वर्ष 2018 कम चुनौतीपूर्ण रहेगा क्योंकि घाटी में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आंतकवादियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान ऑपरेशन ऑल आउट तब तक जारी रहेगा जब तक राज्य में पूरी तरह से शांति नहीं आ जाती।
उन्होंने अभियान के तहत पिछले साल 200 से अधिक आंतकवादियों के मारे जाने से राज्य पर पड़ने वाले संभावित असर के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में यह बात कही। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि कश्मीर की जनता बहुत जल्द शांति महसूस करेगी।
उन्होंने कहा , इस सफलता का श्रेय जवानों और सुरक्षा बलों के अधिकारियों को जाता है जिन्होंने अभियान के दौरान कड़ मेहनत की खासतौर पर जिन्होंने अपना जीवन कुर्बान किया। एक अन्य प्रश्न के जवाब में वैद ने कहा, मुझे नहीं लगता कि अगला वर्ष इस वर्ष की भांति चुनौतीपूर्ण होगा। अगला वर्ष बेहतर होगा।
कटरा शहर की निगरानी के लिए वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा यह निर्णय बड़ संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



