पाकिस्तानी सेनाओं ने उथरी कश्मीर के बारामूला जिले में उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया लेकिन इस घटना में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।
एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि संर्घष विराम उल्लंघन की घटना कल रात उरी में मंगा कमलकोट में नियंत्रण रेखा के निकट हुआ।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी बलों की गोलाबारी में एक स्थानीय निवासी की गौशाला और उसके घर को नुकसान पहुंचा। हालांकि, उन्होंने बताया कि किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



