चंडीगढ़ : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने किसानों की मांगों को लेकर 24 से 26 जुलाई तक जेल भरो आंदोलन करने की घोषणा की है। भाकपा के पंजाब सचिव और पूर्व विधायक हरदेव अर्शी ने आज यहां यह घोषणा की। उन्होंने एक बयान में कहा कि किसानों की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है जबकि देश की अधिकांश आबादी कृषि पर ही निर्भर है। उन्होंने दावा किया कि देश में हर दिन 35 किसान और खेत मजदूर खुदकुशी कर रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार को इस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि संकट के कारण किसानों के पास विरोध करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।
श्री अर्शी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों पर अमल का वायदा किया था लेकिन तीन सालों में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कर्ज माफी की घोषणा ता की है लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
उन्होंने कहा कि भाकपा की मांग किसानों और खेत मजदूरों का समूचा कर्ज माफ करने की है। इन मांगों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सोमवार से जगह-जगह गिरफ्तारियां देंगे।


Download Android App
Download iOS App



