पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर रविवार को अकारण गोलीबारी और मोर्टार दागे।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि बालाकोट सेक्टर में रात करीब साढ़े 10 बजे नियंत्रण रेखा के पार से छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई तथा मोर्टार दागे गए।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने कहा कि तत्काल किसी नुकसान की खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



