प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जम्मू में सड़क दुर्घटना में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 55 अन्य घायल हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने बस दुर्घटना को लेकर दुख जताया
पीएमओ ने ट्वीट किया, “जम्मू-कश्मीर में बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए, पीएम @narendramodi ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”अधिकारियों के मुताबिक, बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, तभी यह घटना जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुई। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने मंगलवार को कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक व्यक्त किया।


Download Android App
Download iOS App



