जम्मू शहर के खौर क्षेत्र में पुलिस और सेना की टीम ने शनिवार को एक शक्तिशाली विस्फोटक (आईईडी) का पता लगाकर उसे समय रहते निष्क्रिय कर एक बड़े हादसे को टाल दिया।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के नियमित गश्ती दल ने शनिवार सुबह करीब 10 बजकर 55 मिनट पर खौर-पल्लानवाला रोड के नंदवाल चौक पर एक संदिग्ध वस्तु देखी। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते को लेकर पुलिस और सेना की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।
भारतीय सेना ने मांओं से की अपील : बेटों को आतंकवादी बनने से रोकें
प्रवक्ता ने बताया कि यह क्षेत्र शहर के बाहर स्थित है और बिना किसी नुकसान के आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में और भी आईइडी होने की आशंका के मद्देनजर तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App



